दिल्ली: दिनदहाड़े शाम को घर के बाहर खेलती 5 साल की बच्ची को उठा ले गए बदमाश, किया रेप, CCTV में कैद हुई घटना
दिल्ली पुलिस के मुताबिक बुधवार (21 दिसंबर) की शाम उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में घर के बाहर खेलती बच्ची को कुछ बदमाश उठा कर ले गए थे। उसके बाद बच्ची के साथ रेप किया गया था।

Delhi 5 year old girl rape CCTV Video: दिल्ली में हाल ही में मोहन गार्डन थाने के तहत 17 वर्षीय लड़की पर एसिड अटैक का वीडियो सामने आया था। जिसके बाद शुक्रवार (23 दिसंबर) को दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक पांच साल की बच्ची को अगवा करने का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दिनदहाड़े शाम को घर के बाहर खेलती 5 साल की बच्ची को बदमाश गोद में उठा ले गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बुधवार (21 दिसंबर) की शाम उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में घर के बाहर खेलती बच्ची को कुछ बदमाश उठा कर ले गए थे। उसके बाद बच्ची के साथ रेप किया गया था। बच्ची गुरुवार की सुबह (22 दिसंबर) को एक पार्क में पाई गई थी। उस वक्त बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी।

आरोपी अभी भी है फरार
दिल्ली पुलिस ने कहा कि बुधवार (21 दिसंबर) को बाहरी-उत्तरी दिल्ली इलाके में एक 5 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया और फिर उसके साथ बलात्कार किया गया। बच्ची 21 दिसंबर की शाम घर के बाहर खेल रही थी, जब उसे एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया। बच्चे को अगवा करते वक्त इलाके में लगे सीसीटीवी में ये घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि किडनैपर लड़की को गोद में उठाकर ले जा रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है।

किडनैपिंग के बाद अगली सुबह पार्क में बेसुध हालत में मिली बच्ची
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि पांच साल की बच्ची अगली सुबह 22 दिसंबर को इलाके के एक पार्क के पास मिली। उस वक्त बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। उसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उसके साथ बलात्कार हुआ है।

बच्ची के माता-पिता है दिहाड़ी मजदूर
बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। बुधवार की रात घर नहीं लौटने पर उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची के माता-पिता द्वारा उसके लापता होने की सूचना देने के बाद, पुलिस ने बच्चे का पता लगाने के लिए तीन टीमों का गठन किया, और उसकी तस्वीर को अन्य पुलिस स्टेशनों के साथ भी साझा की गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके बारे में क्षेत्र में घोषणाएं भी की गई थीं। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने कहा कि रात भर तलाश जारी रही और गुरुवार सुबह सात बजे बच्ची एक पार्क के पास मिली।

दिल्ली पुलिस ने कहा- आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे
दिल्ली के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे। आरोपी के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर Click करें












Click it and Unblock the Notifications