राजधानी दिल्ली में DDA तैयार करेगा एक साल में 17,800 फ्लैट्स, इस जगह पर इन लोगों को मिलेगा लाभ
राजधानी दिल्ली में डीडीए अगले साल मार्च 2024 तक 17800 फ्लैट्स तैयार करेगी, जिसका लाभ उच्च वर्ग से लेकर निम्न वर्ग के लोग उठा सकेंगे।
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अगले साल दो चरणों में विभिन्न श्रेणियों में 17,829 फ्लैटों को आवंटित करेगी। डीडीए के उपाध्यक्ष सुभाषिस पांडा ने बताया कि इस साल के अंत तक 11449 फ्लैट्स बनकर तैयार हो जाएंगे।
अधिकारियों ने कहा कि 11,449 फ्लैट इस साल अक्टूबर के अंत तक तैयार हो जाएंगे जबकि अन्य 6,380 फ्लैट मार्च 2024 तक तैयार हो जाएंगे। इनमें हाई इनकम ग्रुप (एचआईजी), मिड इनकम ग्रुप (एमआईजी), लो इनकम ग्रुप (एलआईजी) के फ्लैट शामिल हैं। इसके साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी भी मौजूद है।

पांडा ने बताया कि हम इनमें से अधिकांश फ्लैटों को पूरा करने की कगार पर हैं, जो दो बैचों में तैयार होंगे। इस साल अक्टूबर के अंत तक और अगले साल मार्च के अंत तक। डीडीए के सभी आगामी फ्लैट द्वारका सेक्टर 19बी, मुंडका के पास भाकरवाला, द्वारका सेक्टर 14 और नरेला सेक्टर ए1 से ए4 तक होंगे।
अधिकारियों ने कहा कि द्वारका के सेक्टर 19बी में एचआईजी या लक्जरी फ्लैट आ रहे हैं और डीडीए के लिए भी एक नई श्रेणी है। द्वारका फ्लैटों में, डीडीए पेंटहाउस और टैरेस गार्डन के साथ पहली बार एक गोल्फ कोर्स के दृश्य के साथ लक्जरी फ्लैट पेश करता है। सेक्टर 19बी की सोसाइटी में 328 ईडब्ल्यूएस यूनिट के साथ 116 एचआईजी फ्लैट और 14 पेंटहाउस होंगे। द्वारका के अलावा कुछ एचआईजी फ्लैट नरेला भी होंगे।
अधिकारियों ने कहा कि इन फ्लैटों की कीमत अभी तय नहीं हुई है। हालांकि, प्राधिकरण इस साल दीवाली के आसपास ड्रा के लिए आवेदन आमंत्रित कर सकता है और अगले साल की शुरुआत में आवंटन की उम्मीद है।
पेंटहाउस का आकार 266 वर्ग मीटर (वर्गमीटर) होगा और एचआईजी फ्लैट 129 वर्गमीटर और 150 वर्गमीटर के दो आकारों में आएंगे। वहीं, एमआईजी फ्लैट 84 वर्गमीटर और एलआईजी फ्लैट 40 वर्गमीटर के होंगे।
अक्टूबर तक तैयार होने वाले फ्लैटों में 2,938 एचआईजी, 2,491 एमआईजी, 316 एलआईजी और 3,904 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मार्च 2024 तक 1,125 एचआईजी, 3,396 एमआईजी और 1,859 ईडब्ल्यूएस इकाइयां भी तैयार हो जाएंगी।
डीडीए ने अब तक 54 हाउसिंग स्कीम लॉन्च की हैं, जिसमें 888 ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी और 118 कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी शामिल हैं। इन ग्रुप्स में सभी श्रेणियों में कुल 417,063 फ्लैट हैं।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications