DDA Premium Housing Scheme: दिल्ली में घर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! डीडीए की इस स्कीम की डेडलाइन बढ़ी
DDA Premium Housing Scheme 2026 Extended: दिल्ली में अपना घर होने का सपना देख रहे लोगों के लिए आज एक राहत भरी खबर आई है। बढ़ती मांग और लोगों की अपील के बाद DDA ने Premium Housing Scheme 2026 की आवेदन प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ा दी है।
यदि आप अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे या फॉर्म अधूरा रह गया था, तो अब आपके पास कुछ और दिनों का समय है। अब इच्छुक खरीदार इस स्कीम के तहत 20 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि फाइनल सबमिशन की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2026 तय की गई है।

DDA का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों के रजिस्ट्रेशन अधूरे रह गए थे, जिसके चलते समय बढ़ाने का फैसला लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ई-ऑक्शन प्रक्रिया में भाग ले सकें।
DDA Premium Flats E-Auction Date: स्कीम में कितने और किस कैटेगरी के फ्लैट?
DDA की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के तहत राजधानी के अलग-अलग इलाकों में कुल 582 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें विभिन्न आय वर्ग के लिए फ्लैट शामिल हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस स्कीम का लाभ उठा सकें।
स्कीम में शामिल फ्लैट कैटेगरी इस प्रकार हैं:
HIG (हाई इनकम ग्रुप)
MIG (मिडिल इनकम ग्रुप)
LIG (लो इनकम ग्रुप)
जनता फ्लैट
EHS (एम्प्लॉई हाउसिंग स्कीम)
इसके अलावा DDA ने साफ किया है कि इस स्कीम में कार और स्कूटर के लिए गैराज भी शामिल हैं, जिससे खरीदारों को पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी।
कब लॉन्च हुई थी स्कीम? ई-ऑक्शन के जरिए होगी बिक्री
DDA Premium Housing Scheme 2026 पूरी तरह ई-ऑक्शन आधारित है। इसका मतलब यह है कि फ्लैट्स की बिक्री बोली प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक आवेदकों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा और तय समयसीमा के भीतर Earnest Money Deposit (EMD) जमा करनी होगी, तभी वे ई-ऑक्शन में भाग ले पाएंगे।
DDA ने इस प्रीमियम हाउसिंग स्कीम को 6 जनवरी 2026 को लॉन्च किया था। शुरुआत में आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आने पर बड़ी संख्या में लोगों ने DDA से समय बढ़ाने की मांग की थी। कई आवेदकों का कहना था कि दस्तावेज़ अपलोड और भुगतान प्रक्रिया पूरी करने में उन्हें अतिरिक्त समय चाहिए।
DDA Registration Last Date: नई डेडलाइन क्या है? क्यों है यह स्कीम खास?
DDA की ओर से जारी नई समयसीमा के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक रहेगी। फाइनल सबमिशन की अंतिम तारीख 23 फरवरी 2026 तक कर दी गई है। इस दौरान आपको EMD जमा करना अनिवार्य होगा। DDA ने यह भी स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, DDA की यह स्कीम उन लोगों के लिए खास है जो दिल्ली में सरकारी भरोसे के साथ घर खरीदना चाहते हैं। प्रीमियम लोकेशन, पारदर्शी ई-ऑक्शन प्रक्रिया और पार्किंग जैसी सुविधाएं इसे निजी बिल्डरों की तुलना में ज्यादा आकर्षक बनाती हैं।
DDA Flats के लिए आवेदन कैसे करें?
DDA की वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले DDA Awaas Portal पर लॉगिन करें।
रजिस्ट्रेशन: ₹2,500 की नॉन-रिफंडेबल फीस भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
दस्तावेज अपलोड: पैन कार्ड, आधार कार्ड और फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
EMD का भुगतान: अपनी पसंदीदा कैटेगरी के अनुसार अर्नेस्ट मनी जमा करें।
डेमो सेशन: डीडीए 27 फरवरी से 1 मार्च के बीच 'डेमो प्रैक्टिस सेशन' भी आयोजित करेगा ताकि आप समझ सकें कि ऑनलाइन बोली कैसे लगानी है।
घर खरीदने वालों के लिए जरूरी सलाह
अगर आप भी इस स्कीम में हिस्सा लेने की योजना बना रहे हैं, तो समय रहते:
रजिस्ट्रेशन पूरा करें
सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
अर्नेस्ट मनी समय पर जमा करें
ताकि ई-ऑक्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
-
Delhi की महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपए! कौन होगा पात्र? पोर्टल लॉन्च पर बड़ा अपडेट! -
दुर्गा अष्टमी पर बेटियों का सम्मान: CM रेखा गुप्ता ने 1100 छात्राओं को दी साइकिल, बोलीं- ‘यही हैं भविष्य’ -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications