आतिशी सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली के अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को बिना NOC मिलेगा बिजली कनेक्शन

New Delhi: दिल्ली की सीएम आतिशी ने बुधवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी की अनधिकृत कॉलोनियों में बिजली के मीटर के लिए NOC की आवश्यकता नहीं होगी। CM आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली कनेक्शन के लिए एक शर्त लगा दी थी कि नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेकर आएं। हमारी सरकार ने इस पर फैसला लिया है। अब किसी को डीडीए के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 1731 कच्ची कॉलोनियां हैं और दस साल पहले यहां बहुत बुरा हाल था। लेकिन अब अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बनी तो यहां तमाम सुविधाएं दी गईं और यहां रहने वाले लोगों का जीवन सुलभ हो गया। मगर पिछले एक साल से यहां रहने वाले लोगों को BJP की DDA की वजह से बिजली कनेक्शन लेने में दिक़्क़त आ रही है। DDA ने आदेश जारी किया कि बिना DDA की NOC के 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों को बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा। अब दिल्ली की AAP सरकार ने फ़ैसला लिया है कि इन 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन और मीटर के लिए किसी भी तरह की NOC की ज़रूरत नहीं होगी। इस बारे में DISCOM को आदेश दे दिये गये हैं।

Atishi Marlena

DDA के अधिकारी रिश्वत ले रहे थे

आतिशी ने आरोप DDA पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो DDA के अधिकारियों को रिश्वत दे रहा था, उसे कनेक्शन मिल जाता था। अब दिल्ली सरकार ने DISCOM को आदेश दे दिए हैं कि अब बिजली कनेक्शन के लिए किसी भी तरह की NOC की आवश्यकता नहीं होगी।

पहले बिजली विभाग DDA से NOC मांग रहा था

दरअसल, पहले दिल्ली के Unauthorised Colony में बिजली कनेक्शन के लिए विभाग डीडीए से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मांगता था, जिससे कच्ची Colonies में रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा था। दिल्ली सरकार की पहल के बाद अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों को NOC लेने की जरूरत नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+