भर्ती स्कैम में हुई पूछताछ बोले मनीष- ACB ने मुझे नहीं बताया मेरा कसूर
नई दिल्ली। महिला आयोग में अवैध भर्ती के मामले में दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ हुई है।

इस पर मनीष ने कहा है कि मुझसे 3 पैरा के नोट पर 3 घंटे पूछताछ की गई। मनीष ने कहा कि एसीबी ने मेरा कसूर नहीं बताया।
ये लिखा मनीष ने
अपने ट्विटर एकाउंट पर मनीष ने लिखा है कि 'तीन घंटे की एसीबी की पूछताछ का निष्कर्ष यही है कि दिल्ली सरकार जितनी तेजी से लोगों के काम कर रही है उसे रोका जाए।'
लिखा गया है कि 'पिछले डेढ़ साल से दिल्ली सरकार ने जितनी तेजी से और जितने काम कर दिए है उतने पिछले 20 साल में किसी सरकार ने नहीं किए।'
एक नोट पर आधारित पूछताछ
भर्ती मामले में हुई पूछताछ पर मनीष ने लिखा है कि 'एसीबी की सारी पूछताछ मेरे एक नोट पर आधारित थी। जिसमें मैंने कहा है कि दिल्ली महिला आयोग एक्ट 1994 और इसके नियमों के अनुसार महिला आयोग में प्रशासनिक और वित्तीय पावर आयोग की मेंबर सेक्रेटरी के पास हैं। यह महज कानून को स्पष्ट करता हुआ एक नोट है।
मनीष ने लिखा है कि इसी नोट को लेकर तीन घंटे की पूछताछ हुई! महज़ एक क्लेरिफिकेशन नोट लिखने से मैं कैसे अपराधी हो गया? इसका कोई जवाब उनके पास नहीं है।
तीन घंटे की एसीबी की पूछताछ का निष्कर्ष यही है कि दिल्ली सरकार जितनी तेजी से लोगों के काम कर रही है उसे रोका जाए।
— Manish Sisodia (@msisodia) October 14, 2016
1/N
पिछले डेढ़ साल से दिल्ली सरकार ने जितनी तेजी से और जितने काम कर दिए है उतने पिछले 20 साल में किसी सरकार ने नहीं किए।
— Manish Sisodia (@msisodia) October 14, 2016
2/N
एसीबी की सारी पूछताछ मेरे एक नोट पर आधारित थी। जिसमें मैंने कहा है कि दिल्ली महिला आयोग एक्ट 1994 और इसके नियमों के अनुसार
— Manish Sisodia (@msisodia) October 14, 2016
3/N
DCW में Administrative और Financial पावर आयोग की मेंबर सेक्रेटरी के पास हैं। यह महज़ कानून को स्पष्ट करता हुआ एक नोट है
— Manish Sisodia (@msisodia) October 14, 2016
4/N
इसी नोट को लेकर तीन घंटे की पूछताछ हुई! महज़ एक क्लेरिफिकेशन नोट लिखने से मैं कैसे अपराधी हो गया? इसका कोई जवाब उनके पास नहीं है।
— Manish Sisodia (@msisodia) October 14, 2016
5/N












Click it and Unblock the Notifications