दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 41 लाख रुपए का सोना, कस्टम अधिकारियों ने एयरक्राफ्ट के टॉयलेट से किया जब्त
नई दिल्ली, अक्टूबर 03। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सोने की तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल, कस्टम अधिकारियों ने बीते 29 सितंबर को 1 किलो सोने के पेस्ट को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट से जब्त किया था। यह सोने की तस्करी दुबई से हो रही थी। बताया जा रहा है कि तस्करी करने वाला शख्स भारतीय था। अधिकारियों ने जब्त किए गए सोने की कीमत 41.35 लाख रुपए बताई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई से हिंदुस्तान लौट रहे एक शख्स ने सोने के इस पेस्ट को एयरक्राफ्ट के टॉयलेट में छिपाया था। सीमा शुल्क आईजीआई हवाई अड्डे के संयुक्त आयुक्त प्रवीण बाली के मुताबिक, आईजीआई हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों को विशेष जानकारी मिली थी कि दुबई से भारत सोने की तस्करी हो रही है।
सूचना के आधार पर टर्मिनल-3 पर एक भारतीय यात्री को चेकिंग के लिए हिरासत में लिया गया। वो पैसेंजर दुबई से फ्लाइट नंबर एआई-916 से पहुंचा था।
बैगेज की विस्तृत जांच के दौरान 1507.5 ग्राम वजन का सोने का पेस्ट और विदेशी ब्रांड की 195 सिगरेट बरामद की गई। बरामद सामान की कुल कीमत करीब सवा लाख रुपये आंकी गई है।
बरामद विदेशी ब्रांड का सोना और सिगरेट सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications