दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर निर्माणाधीन ब्रिज से नीचे गिरा क्रेन, कुछ लोग घायल
दिल्ली में निर्माणाधीन स्थल पर बड़ा हादसा। क्रेन चलती हुई गाड़ी पर गिरी, कुछ लोगों के घायल होने की खबहर

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के पुष्ता करतार नगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान क्रेन नीचे गिर गया। यह क्रेन कुछ गाड़ियों पर गिर गया, जिसमे कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह हादसा किस वजह से हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और राहत-बचाव का कार्य किया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक ऑटो ड्राइवर घायल हुआ है। पुलिस ने बताया कि ऑटो ड्राइवर को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को इस हादसे की जानकारी मिली थी। यह हादसा शाम 7.30 बजे फोर्थ पुष्ता में हुआ है। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त ऑटो रिक्शा को हटा लिया गया है और ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया है। इश मामले में एक केस दर्ज किया गया है। जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications