केजरीवाल के सरकारी आवास में किया था रिनोवेशन, अब तीन इंजीनियरों को किया सस्पेंड

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले में अवैध निर्माण मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने अपने तीन इंजीनियों को निलंबित कर दिया।

सीपीडब्ल्यूडी ने यह कार्रवाई दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास के निर्माण में शामिल अवैधताओं में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई, जिसके बाद उनके निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

Arvind Kejriwal

न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, सीपीडब्ल्यूडी ने अपने तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है, जिनमें एडीजी (सिविल) अशोक कुमार राजदेव, मुख्य अभियंता प्रदीप कुमार परमार और अधीक्षण अभियंता अभिषेक राज शामिल हैं।

प्रदीप कुमार परमार और अभिषेक राज वर्तमान में दिल्ली से बाहर तैनात हैं। सतर्कता विभाग ने एलजी वीके सक्सेना के निर्देश पर महानिदेशक (सीपीडब्ल्यूडी) से प्रदीप कुमार परमार और अभिषेक राज को निलंबित करने और कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

बता दें कि परमार वर्तमान में गुवाहाटी में तैनात हैं, जबकि अभिषेक राज खड़गपुर में तैनात हैं। खबर के मुताबिक, केजरीवाल के सरकारी बंगले को चमकाने पर 45 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था और इस पर जांच बैठाई गई थी। 03 जुलाई 2024 को इसी मामले में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 7 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की थी।

वहीं, दो अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय ने मुख्यमंत्री के आवास में नवीनीकरण में अनियमितताओं के मामले में जांच करने के बाद जब इसमें आरोपी सात अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+