दिल्ली में लगातार बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, 2162 नए मामले दर्ज, 5 मौतें

नई दिल्ली, 14 अगस्त: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के नए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। जिसके मद्देनजर सरकार ने भी फिर से कोरोना से बचाव को लेकर मास्क लगाने पर जुर्माने के नियम को लागू कर दिया है। राजधानी में रविवार को 2162 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद लगातार 12वें दिन दिल्ली में एक दिन में कोरोना के दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

coronavirus

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2162 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 1832 मरीज इस वायरस के ठीक हुए और 5 मौतें की मौत भी हुईं है। रविवार को 12.64 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट रिकॉर्ड की गई। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 8430 हो गए हैं।

इससे पहले शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 2,031 नए मामले सामने आए थे और नौ लोगों की मौत हो गई थी। दिल्ली में पिछले 7 दिनों के अंदर इस घातक वायरल से 48 मरीजों की मौत हो चुकी है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने हाल में फिर से दोहराया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है और इसका उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+