Covid 19: पूरी क्षमता के साथ चलेगी दिल्ली मेट्रो लेकिन करना होगा इन बातों का सख्ती से पालन

नई दिल्ली, 05 जनवरी। कोरोना के बढ़ते केसों ने एक बार फिर से दहशत पैदा कर दी है। कोविड के केसों को लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है तो वहीं मेट्रो के लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके मुताबिक इस हफ्ते मेट्रो ट्रेन अपनी पूरी क्षमता के साथ चलेंगी और किसी भी यात्री को खड़े होकर यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी।

Covid 19: पूरी क्षमता के साथ चलेगी दिल्ली मेट्रो लेकिन...

इस बारे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने ट्वीट भी किया है जिसमें उसने लिखा है कि 'सार्वजनिक सेवा घोषणा. डीडीएमए की ओर से जारी किए गए नए दिशानिर्देशों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो 100% बैठने की क्षमता के साथ चलेगी और अगली सूचना तक किसी भी यात्री को खड़े होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।' यात्रा के दौरान हर किसी को मास्क पहनना बहुत ज्यादा जरूरी है, हर किसो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। मेट्रो गेट पर अपनी और अपनी चीजों को सेनेटाइज करें।

शनिवार-रविवार को कर्फ्यू लगेगा

आपको बता दें कि दिल्ली में बढ़ते केसों ने एक बार फिर से प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसलिए नाइट कर्फ्यू के साथ ही अब दिल्ली में शनिवार-रविवार को भी कर्फ्यू लगेगा। यही नहीं जरूरी सामानों से जुड़े विभागों के दफ्तरों को छोड़कर बाकी विभागों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे तो वहीं प्राइवेट दफ्तर केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की परमिशन दी गई है। आवश्यक सेवाओं के अलावा दूसरी दुकानों को भी वीकेंड पर नहीं खोल सकेंगे। मास्क पहनना सभी के लिए अनिवार्य है।

दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 382

मालूम हो कि दिल्ली में सोमवार को संक्रमण के 4,099 नए मामले सामने आए थे, जो रविवार के मुकाबले 28 फीसदी अधिक हैं। तो वहीं देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हो गई है , देश में सबसे ज्यादा ओमिक्रोन के केस महाराष्ट्र में है, जहां मरीजों की संख्या 568 हो गई है तो वहीं इसके बाद दिल्ली का नंबर है, जहां संक्रमितों की संख्या 382 पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+