इधर राउज कोर्ट ने AAP विधायक नरेश बाल्यान को दी जमानत, उधर MCOCA केस में पुलिस ने किया अरेस्ट
AAP MLA Naresh Balyan: पिछले कुछ दिनों से जेल में बंद आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक नरेश बाल्यान के लिए बुधवार का दिन बड़ा अजीबोगरीब रहा। दरअसल, नरेश बाल्यान को एक तरफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी। तो वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने MCOCA मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video
दिल्ली पुलिस आप विधायक नरेश बाल्यान को गिरफ्तार कर राउज एवेन्यू कोर्ट से क्राइम ब्रांच ऑफिस ले गई। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आप विधायक नरेश बाल्यान 30 नवंबर 2024 को जबरन वसूली के एक मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था।

इस मामले में बुधवार 04 दिसंबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP विधायक नरेश बाल्यान को जमानत दे दी है। बता दें, जबरन वसूली मामले में बाल्यान की तीन दिन की कस्टडी पूरी होने पर उन्हें राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में एक नया आवदेन कोर्ट में दाखिल किया।
साथ ही, न्यायिक हिरासत में भेजने का कोर्ट से आग्रह किया था। हालांकि, कोर्ट बाल्यान को जबरन वसूली मामले में 50 हजार रुपए के मुचलके और एक जमानती की शर्त पर जमानत दे दी। जमानत मिलने के यह खुशी के पल ज्यादा देर नहीं टिक सके। दिल्ली पुलिस ने उन्हें मकौना मामले में फिर से गिरफ्तार कर लिया।
मकोका मामले में आप विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर अधिवक्ता डॉ. एन सी शर्मा ने कहा कि हम मकोका के तहत गिरफ्तारी के आधार को चुनौती देंगे। इसमें कुछ प्रावधान हैं लेकिन पुलिस ने उनका पालन नहीं किया है। पुलिस को एफआईआर के बारे में जानकारी नहीं है... कानून के अनुसार, यह गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है।
गैंगस्टर के साथ बातचीत का सामने आया था ऑडियो
क्राइम ब्रांच को भारत से फरार होकर लंदन में छिपे दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से बालियान की बातचीत का ऑडियो सामने आया था। इस ऑडियो पर डीसीपी क्राइम संजय कुमार सैन का बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि मौजूदा मामले में कपिल सांगवान उर्फ नंदू और AAP विधायक नरेश बाल्यान के बीच सांठगांठ का सबूत उनकी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग है।
विदेश में बैठे इन गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चल रही कार्रवाई का एक फोकस दिल्ली में बैठे इनके मददगारों का पता लगाना भी है। विदेश से संचालित संगठित अपराध का मुख्य उद्देश्य आर्थिक लाभ होता है, इसलिए अगर संगठित अपराध को तोड़ना है तो इनके वित्तीय प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाना जरूरी है।
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Delhi News: जमात-उल-विदा पर दिल्ली में क्या खुला, क्या बंद? चेक कर लें बाजार से लेकर बैंक की छुटी का अपडेट -
Delhi EV Bus: दिल्ली में 300 नई बसें लॉन्च,एक साल में 2000+ का बड़ा रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता का मेगा प्लान -
दिल्ली में बड़ा सियासी मंथन! CM रेखा गुप्ता ने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से की मुलाकात, बजट को लेकर बनी खास रणनीत -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications