दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने पूर्व कांग्रेस विधायक से मांगी मदद, बोले- भाईसाहब अर्जेंटली रेमडेसिविर चाहिए
नई दिल्ली, 2 मई: कोरोना संक्रमण के बीच दवाओं और ऑक्सीजन की कमी का सामना देश लगातार कर रहा है। दवाओं को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार लोग मदद मांग रहे हैं, वहीं कई लोग मदद कर भी रहे हैं। इसमें कई दिलचस्प चीजें भी देखने को मिल रही हैं। खासतौर से कांग्रेस के कई नेता राजधानी में लोगों की मदद करने में आगे हैं, हालांकि कांग्रेस ना दिल्ली में सत्ता में है और ना ही केंद्र में। कांग्रेस के नेताओं से आम लोगों के साथ-साथ भाजपा नेता तक मदद मांग रहे हैं। दिल्ली के भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने पूर्व कांग्रेस विधायक मुकश शर्मा ट्विटर पर मदद मांगी है।

देश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की सबसे ज्यादा किल्लत और कालाबाजारी देखने को मिल रही है। रविवार को बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने ट्वीट करते हुए उत्तम नगर स्थित गांधी हॉस्पिटल में भर्ती ओपी ओबरॉय नाम के मरीज के लिए मदद मांगी। उन्होंने लिखा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की सख्त जरूरत है। इस ट्वीट में उन्होंने पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश शर्मा को भाईसाहब कहते हुए मदद की अपील की।

न्यूजीलैंड दूतावास ने भी मांगी कांग्रेस नेता से मदद
राजधानी दिल्ली में दवाओं और ऑक्सीजन की किल्लत कितनी ज्यादा है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दिल्ली स्थित न्यूजीलैंड दूतावास ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास से ट्विटर पर ऑक्सीजन के लिए गुहार लगाई। हालांकि इस पर केंद्र सरकार ने नाराजगी जताई, जिसके बाद न्यूजीलैंड दूतावास ने ट्वीट डिलीट कर दिया। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ ही देर में न्यूजीलैंड दूतावास में ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ पहुंच गए और मदद की। श्रीनिवास और उनकी टीम के ऑक्सीजन के साथ पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि वहां एक मरीज की हालत नाजुक थी।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications