लॉकडाउन में हजारों नए बेड जोड़ने और ऑक्सीजन सप्लाई दुरुस्त करने पर जोर दे रही केजरीवाल सरकार

लॉकडाउन में नए बेड जोड़ने और ऑक्सिजन सप्लाई पर जोर दे रही केजरीवाल सरकार

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: राजधानी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार लॉकडाउन के दौरान तेजी से नए बेड तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार की कोशिश है कि अधिकांश बेड ऑक्सीजन युक्त होने चाहियें। इसके साथ ही ऑक्सीजन की आपूर्ति को दुरुस्त करने पर फोकस कर रही है, ताकि किसी भी मरीज की सांसें ऑक्सीजन के अभाव में थमने न पाएं।

coronavirus arvind kejriwal govt focus on ICU beds and oxygen supply in lockdown

ऑक्सीजन पर निगरानी के लिए ऑडिट समिति गठित

केजरीवाल सरकार ने ऑक्सीजन स्टॉक की निरंतर निगरानी और इसकी खपत को सुनिश्चित करने के लिए 24 सदस्यीय ऑडिट समिति का गठन किया है। दिल्ली सरकार का मानना है कि कोविड-19 मामलों की वृद्धि के कारण ऑक्सीजन की खपत में भी वृद्धि हुई है। इससे पूरे देश में ऑक्सीजन की अभूतपूर्व मांग बढ़ी है। पूरे देश में आपूर्ति लाइनों पर बल दिया जा रहा है। ऐसे में आवश्यक है कि ऑक्सीजन के स्टॉक और इसकी खपत को तर्कसंगत बनाया जाए।

पांच दिनों में बढ़ाए जाएंगे 2700 बेड

दिल्ली के अस्पतालों में आगामी पांच दिनों के भीतर 2700 नए बेड्स बढ़ा दिए जाएंगे। बुराड़ी अस्पताल में अभी 320 बेड्स मंजूर हैं जिनकी संख्या 800 की जाएगी। अम्बेडकर नगर अस्पताल में बेड्स की क्षमता 200 से 600 की जाएगी। दीनदयाल अस्पताल में बेड्स 250 से बढ़ाकर 750 किए जाएंगे। आचार्य भिक्षु अस्पताल और DRDO के कोरोना सेंटर में 250-250 नए बेड्स शामिल किए जाएंगे। नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में बेड्स की संख्या 200 से 400 की जाएगी। सभी बेड्स आगामी 4-5 दिनों में तैयार कर दिए जाएंगे। अभी भी दिल्ली में करीब 2500 बेड्स खाली है।

दिल्ली में दो सप्ताह में तीन गुना बढ़े बेड

केजरीवाल सरकार तेजी से दिल्ली के अस्पतालों में बेड बढ़ा रही है। दो सप्ताह के भीतर बेडों की संख्या में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 2 सप्ताह में दिल्ली में कोरोना बेड्स 6071 से बढ़कर 19101 किए गए हैं। इसके अलावा आगामी पांच दिन के भीतर 22 हजार के करीब बेड हो जाएंगे। यानि लॉकडाउन के दौरान सरकार तेजी से बेड बढ़ाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+