दिल्ली में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 965 नए मामले, एक्टिव केस 2970 हुए

नई दिल्ली, 21 अप्रैल: राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 965 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की कोविड से मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि इस दौरान 635 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। दिल्ली में कुल सक्रिय मामले अब 2,970 हैं। वहीं कुल पॉजिटिविटी दर 4.71 फीसदी है।

Recommended Video

    Coronavirus In Gujarat: कोरोना से 100 दिनों बाद पहली मौत, 5 साल की बच्ची की मौत | वनइंडिया हिंदी
    एक्टिव केस 2970 हुए

    एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 1,009 नए मामले दर्ज किए गए। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोविड के मामलों में लगातार गिरावट के बाद, 11 से 18 अप्रैल के बीच पॉजिटिव दर के साथ दिल्ली में नए संक्रमण केस में इजाफा हो रहा है।

    देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति

    देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बीते कुछ दिनों में बढ़ने लगे हैं। गुरुवार को भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 2,380 नए मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले, बुधवार को 24 घंटे में 2,067 नए मामले सामने आए थे, जो मंगलवार को दर्ज किए गए 1,247 नए मामलों से ज्यादा थे। यानी पिछले तीन दिनों का औसत देखें तो कोरोनावायरस के संक्रमण में तेजी आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह तक डेली कोविड पॉजिटिवटी रेट 0.53 प्रतिशत थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+