'क्या भारत के PM पढ़े-लिखे होने चाहिए...?' सीएम केजरीवाल की टिप्पणी के बाद दिल्ली में लगे पोस्टर
दिल्ली के कुछ इलाकों में नीले रंग में रंगे पोस्टर पर लिखा है कि, 'क्या भारत का प्रधानमंत्री पढ़ा-लिखा होना चाहिए।' इन पोस्टरों को 'आम पार्टी' ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है।

Delhi: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कुछ दिनों पहले कम पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणी की थी। उनके बयान के कुछ दिनों बाद ही अब राजधानी के कुछ इलाके विवादित पोस्टर से रंगे नजर आए हैं। दीवारों और खंभों पर लगे इन पोस्टर पर लिखा है कि, 'क्या भारत का प्रधानमंत्री पढ़ा-लिखा होना चाहिए।' इन पोस्टरों को 'आम आदमी पार्टी' ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से शेयर किया है। यह पोस्टर किसने लगाएं है इसकी कोई जानकारी नहीं लग सकी है।
'आप' ने एक पोस्ट में अनपढ़ पीएम को लेकर कसा तंज
दरअसल, 27 मार्च को आम आदमी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री क पढ़ाई पर तंज कसा जाने वाला एक वीडियो शेयर किया था। पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, 'जैसे ही सदन में सीएम केजरीवाल ने कहा- 'हमने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए बहुत कुछ किया..' सदन के सदस्यों की आवाज आई- 'बड़ों की पढ़ाई के लिए भी कुछ किया जाए...' (अनपढ़ प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए)।'
वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के राज्य संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को बताया कि 30 मार्च यानी आज से पार्टी पूरे देश में 11 भाषाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाएगी। उन्होंने बताया कि, पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को अपने-अपने राज्यों में पोस्टर लगाने को कहा गया है। पोस्टर 11 भाषाओं में छपे हैं।
दिल्ली में पोस्टर लगाए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' लिखे पोस्टर राजधानी के अलग-अलग इलाकों में दीवारों और बिजली के खंभों पर दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय राजधानी में पीएम मोदी को हटाने की मांग करने वाले हजारों पोस्टर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने 100 से अधिक शिकायत दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications