महाठग सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी को मंडोली जेल में किया जाएगा शिफ्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
नई दिल्ली, अगस्त 23। कॉनमैन और भारतीय बिजनेसमैन सुकेश चंद्रशेखर को दिल्ली की ही मंडोली जेल में शिफ्ट करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश में सुकेश के साथ-साथ उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल को भी इसी जेल में शिफ्ट करने का आदेश जारी किया गया है।

एक सप्ताह के भीतर होगी शिफ्टिंग
आपको बता दें कि यह दोनों अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं, लेकिन तिहाड़ में इन्होंने जान का खतरा होने की बात कही थी, जिसके बाद कोर्ट ने इन्हें मंडोली शिफ्ट करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, दोनों को एक सप्ताह के भीतर मंडोली जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगासुकेश और उनकी पत्नी को मंडोली जेल में शिफ्ट करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एसआर भट और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने सुनाया है। हालांकि इन दोनों ने कोर्ट से मांग की थी कि उन्हें दिल्ली के बाहर किसी जेल में शिफ्ट कर दिया जाए।
आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर को कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग और कई लोगों को ठगने के आरोप में हवालात के पीछे भेजा गया था। बेंच ने कहा कि रिकॉर्ड में उपलब्ध तथ्यों पर गौर करने तथा 17 जून 2022 को दिए गए आदेश पर विचार करते हुए अदालत का मानना है कि 23 जून 2022 को प्रतिवादी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर याचिकाकर्ताओं को मंडोली जेल में स्थानांतरित किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications