Delhi Election Results पर बोले शीला दीक्षित के बेटे संदीप, हम कहीं थे ही नहीं
दिल्ली। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर नतीजे आने लगे हैं। नतीजों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने बड़ी बात कही है। संदीप दीक्षित ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'कांग्रेस का प्रदर्शन आश्चर्यजनक नहीं है...हम कहीं थे ही नहीं।' इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं पर अपनी मां को अपमान करने का भी आरोप लगाया।

संदीप दीक्षित ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा- 'कांग्रेस ने जो प्रदर्शन किया है वो आश्चर्यजनक नहीं है...हम कहीं थे ही नहीं। हमने शीला जी द्वारा किए गए काम को दिखाने की कोशिश की, लेकिन यह वास्तव में देर से किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का दुर्भाग्य था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सुभाष चोपड़ा को देर से दी गई। साथ ही संदीप दीक्षित ने घटिया प्रदर्शन के लिए दिल्ली कांग्रेस की शिथिलता को कसूवार ठहराया।
Recommended Video
संदीप दीक्षित ने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर पिछले 6 से 7 साल में उनकी मां शीला दीक्षित का अपमान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'शीला दीक्षित की जो विरासत थी, उसको पिछले साल में कांग्रेस ने अपनी विरासत नहीं माना। हम अपने काम से शर्मशार होते रहे, तो फिर कोई दूसरा कैसे विश्वास करेगा।'












Click it and Unblock the Notifications