एमसीडी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली

अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अजय माकन से नाराज हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से वो कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी खेमे में शामिल हो सकते हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर आ रही है। दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और शीला सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली

एमसीडी चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका

अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में हुए शामिल

अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में हुए शामिल

दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रहे अरविंदर सिंह लवली आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए। उनके बीजेपी में आने को लेकर चर्चा कई दिनों से थी। आखिरकार उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

अजय माकन के रवैये से नाराज थे लवली

अजय माकन के रवैये से नाराज थे लवली

जानकारी के मुताबिक अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अजय माकन से नाराज थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी खेमे में शामिल हुए। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। वो दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रहे।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं अरविंदर सिंह लवली

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं अरविंदर सिंह लवली

शीला दीक्षित की सरकार में अरविंदर सिंह लवली शिक्षा मंत्री रहे। वो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिल्ली चुनाव में शीला दीक्षित के चुनाव हारने के बाद लवली को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। लवली की जगह अजय माकन को दिल्ली कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

काफी समय से लवली के बीजेपी में जाने को लेकर थी अटकलें

काफी समय से लवली के बीजेपी में जाने को लेकर थी अटकलें

अरविंदर सिंह लवली के बीजेपी में जाने को दिल्ली कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली के बीजेपी में जाने को लेकर अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थी। माना जा रहा है कि अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस आलाकमान की अनदेखी से खफा थे। उनकी नाराजगी की वजह दिल्ली कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन की कार्यशैली भी मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+