पेट्रोल-डीजल के बाद CNG-PNG के भी बढ़ गए दाम, दिल्ली-एनसीआर का यह है नया रेट

नई दिल्ली। आम आदमी पर महंगाई की एकबार फिर दोहरी मार पड़ी है। दरअसल, पेट्रोल-डीजल और एलजीपी के दामों में बढ़ोतरी के बाद अब CNG-PNG के दाम भी बढ़ गए हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली और यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। घरेलू पीएनजी गैस की कीमत में 1.00 रुपये प्रति MCM की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं CNG के दाम 50 पैसे प्रति किलो पर बढ़ गए हैं। बढ़ी हुई कीमतें आज रात से लागू हो गई हैं।

CNG PNG price hike

कहां-कहां बड़े दाम

आपको बता दें कि IGL ने सीएनजी और पीएनजी के दाम दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर जिले में बढ़ाए हैं। बढ़े हुए रेट दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद में भी लागू होंगे। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के अनुसार, दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर में 24 मार्च से घरेलू PNG के दाम में 1 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। पीएनजी की कीमतों में इजाफा होने के बाद अब दिल्ली में पीएनजी गैस 36.61 रुपये से बढ़कर 37.61 रुपये प्रति एससीएम हो गई है तो वहीं, गौतम बुद्ध नगर में लोगों को पीएनजी गैस के लिए 35.86 रुपये प्रति एससीएम चुकाने होंगे।

इन शहरों में सीएनजी का रेट

वहीं बात करें सीएनजी की तो दिल्ली में अब सीएनजी की नई कीमत 59.51 रुपए प्रति किलो हो गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 61.58 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। गुरुग्राम में सीनएजी का रेट 67.37 रुपए प्रति किलो है। यूपी के मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी का रेट 66.26 रुपए किलो है। हरियाणा के करनाल और कैथल में सीएनजी 67.68 रुपए किलो है, जबकि यूपी के कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी 70.82 रुपए किलो है।

आपको बता दें कि मंगलवार के बाद बुधवार को भी देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हुई थी। दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम 80-80 पैसा प्रति लीटर बड़े थे। दिल्ली में आज डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं पेट्रोल की कीमत 97.01 प्रति लीटर हो गई है। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 80 पैसा महंगा होकर 96.21/लीटर हो गया था। मुंबई में पेट्रोल 84 पैसा महंगा होकर 110.82/लीटर हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+