Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM Rekha Gupta: दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन AAP के 21 विधायक निलंबित, हंगामे के साथ सत्र की शुरुआत

CM Rekha Gupta: दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी सदन में जबरदस्त हंगामा जारी है। एलजी के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के हंगामे के कारण स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने AAP के 21 विधायकों को तीन दिन के लिए सत्र से निष्कासित कर दिया।

गौरतलब हो कि 25 फरवरी को सदन की कार्यवाही के दौरान नई सरकार पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के 10 साल के प्रदर्शन का लेखा जोखा(CAG) पेश कर दी। रेखा गुप्ता ने 'एक्साइज पॉलिशी 2024' रिपोर्ट सदन में रखी।

delhi-assembly

AAP के कितने राज खोलेगी रेखा सरकार ?

बता दें कि बीजेपी आरोप लगाते रही है कि केजरीवाल सरकार ने कैग रिपोर्ट रोक रखी थी ताकि सरकार का भ्रष्टाचार लोगों के सामने ना आ जाए। सीएम रेखा गुप्ता ने 'उत्पाद शुल्क नीति 2024' पर सीएजी रिपोर्ट सदन में पेश की है। इस रिपोर्टस के मुताबक, इसमें आप सरकार के पीछले 10 सालों को लेखा-जोखा का विवरण तैयार है जिसमें वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण, शराब भ्रष्टाचार और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की समीक्षा शामिल है।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने सोमवार को सेशन के पहले ही दिन खूब बवाल काटा था. जिसके बाद सदन की कार्यवाही को आज तक के लिए स्‍थगित करना पड़ा था। दिल्‍ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी बीजेपी सरकार पर महिला सम्‍मान योजना को लेकर वादों से मुकरने का आरोप लगा रही है. सोमवार को पोस्‍टर लेकर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में हंगामा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+