दिल्ली में MCD को मिले 187 नए कर्मचारी,CM रेखा ने बांटे जॉबलैटर,स्कूली बच्चों के लिए शुरू किया पोर्टल

दिल्ली सरकार ने नगर निगम (MCD) की सेवाओं को रफ्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को सिविक सेंटर के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इसके साथ ही उन्होंने एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सेहत पर नजर रखने के लिए एक खास मेडिकल स्क्रीन पोर्टल भी लॉन्च किया। सीएम ने साफ कहा कि एमसीडी में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से दिल्ली के लोगों को बेहतर और तेजी से नागरिक सुविधाएं मिलेंगी।

CM Rekha Gupta MCD 187 appointment Letters School Health Portal Launch

187 परिवारों को मिला रोजगार, स्पेशल एजुकेटर भी शामिल

काफी वक्त से अटकी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए कर्मचारियों को यह जॉबलैटर दिए गए हैं। इसमें 17 स्पेशल एजुकेटर भी शामिल हैं।

नव-नियुक्त कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,

"एमसीडी में काम करना सिर्फ एक नौकरी नहीं है, बल्कि यह दिल्ली के लोगों की सेवा करने का सबसे बड़ा मौका है। निगम जितना मजबूत और फुर्तीला होगा, दिल्ली की जनता को सुविधाएं उतनी ही जल्दी और वक्त पर मिलेंगी। ईमानदारी, समर्पण और संवेदनशीलता से किया गया काम ही आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगा।"

स्कूली बच्चों के लिए हेल्थ स्क्रीनिंग पोर्टल

कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने एमसीडी स्कूलों के बच्चों की नियमित मेडिकल जांच और हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए एक नए डिजिटल पोर्टल की शुरुआत की। इस पोर्टल के जरिए स्कूली बच्चों का हेल्थ डेटा संभालना आसान हो जाएगा और उन्हें बेहतर इलाज मिल सकेगा।

निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने बताया कि एमसीडी अपने अस्पतालों में मॉडर्न मेडिकल उपकरण और नई तकनीक जोड़ रही है। बेहतर हेल्थकेयर सुविधाओं के लिए अस्पतालों में सही इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ पर्याप्त स्टाफ का होना भी बेहद जरूरी है।

एमसीडी में जल्द आएंगी 268 और नई नौकरियां

मेयर प्रवेश वाही ने सभी नए कर्मचारियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कहा कि इन अपॉइंटमेंट लेटर्स से 187 परिवारों को एक नई सुरक्षा और स्थिरता मिली है। उन्होंने आने वाली भर्तियों का पूरा रोडमैप साझा करते हुए जानकारी दी।

  • 268 पद: अन्य 268 भर्तियों की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।
  • 168 वैकेंसी: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) को 168 खाली पदों के लिए रिक्विजिशन भेजी गई है।
  • 92 एमटीएस पोस्ट: अनुकंपा के आधार पर 92 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) को जॉबलैटर जारी किए जा रहे हैं।

मेयर प्रवेश वाही ने यह भी ऐलान किया कि एमसीडी अगले हफ्ते एमटीएस कर्मचारियों के लिए 'समान काम, समान वेतन' से जुड़ा एक खास कार्यक्रम भी आयोजित करने जा रही है।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न

इस कार्यक्रम में डिप्टी मेयर मोनिका पंत, सदन के नेता जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा समेत कई चुने हुए जनप्रतिनिधि और एमसीडी के सीनियर अफसर मौजूद रहे।

इस पूरी कवायद से साफ है कि दिल्ली सरकार एमसीडी में मैनपावर बढ़ाकर शहर की साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+