CAA को लेकर सीएम केजरीवाल ने उठाए सवाल- क्या आपकी बहनें सुरक्षित रहेंगी?
लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू किए जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। गुरुवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सीएए को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

केंद्र सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा अगर आपके आसपास, पाकिस्तान से आए लोगों की झोंपड़ियां बसा दी गईं तो क्या आपको इससे सहमति होगी?
सीएम ने पूछा क्या आपकी बहनें सुरक्षित रहेंगी? आप सुरक्षित महसूस करोगे यदि पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को आपके बीच बसाया जाता है? क्या क्या हमारा देश सुरक्षित रहेगा?
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्या हमारे देश में सुरक्षित रहना संभव है, जब कि इतने सारे लोग अंदर आ जाएंगे चारों तरफ कानून व्यवस्था की समस्याएं नहीं बढ़ेंगी?
इसके अलावा सीएम ने पूछा अब भाजपा वाले उनको legal बना रहे हैं। अब उनका डर खत्म हो जाएगा।
अब जो घुसपैठिए आते थे, वो नहीं डरेंगे। अब उन्हें सरकारी अधिकार मिलेंगे। पाकिस्तान से आए हुए घुसपैठियों को सरकारी नौकरियां मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications