सीएम केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- मुझे गिरफ्तार करे के लिए सारे साधनों का हो रहा इस्तेमाल
दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित आरोपों को लेकर प्रवर्तन निदेशाल की कार्रवाई को लेकर सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय एजेंसियां कुछ इस तरह मेरे पीछे लगी हैं, जैसे कि मैं कोई दहशतगर्द हूं। सीएम ने कहा कि बीजेपी की नीयति सिर्फ जनता द्वारा चुनी सरकार को बदनाम करने की है।
सीएम केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में 'बदलाव जनसभा' को संबोधित किया और आरोप लगाए कि केंद्र सरकार ने उनके ऊपर सभी केंद्रीय एजेंसियां छोड़ रखी हैं। वहीं दिल्ली विधायकों को अपने पक्ष में करने के लिए ऑपरेशन लोटस के तहत अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है।

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार मामले में पूरी तरह हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने कहा, "केंद्र मुझे गिरफ्तार करने के लिए हर साधन इस्तेमाल कर रही है लेकिन मैं जेल जाने से नहीं डरता हूं।"
केजरीवाल ने कहा, " मेरे पीछे ईडी, दिल्ली पुलिस और रॉ छोड़ रखी है। ऐसा लगता है कि सबसे बड़ा आतंकी केजरीवाल है। आतंकवादी तो ये लोग हैं जिन्होंने मंहगाई कर रखी है। हर घर के अंदर आतंक फैला हुआ है। घर का खर्चा नहीं चल रहा है। सबसे बड़ा आतंक महंगाई है।"
वहीं इससे पहले सीएम केजरीवाल ने शनिवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाए थे कि उनकी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। सीएम ने दावा किया कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को 25 करोड़ का ऑफर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications