सीएम केजरीवाल का BJP पर आरोप, बोले- बेरोजगारी-महंगाई पर ध्यान नहीं, सिर्फ एक व्यक्त दिया जा रहा मौका
भारत में लगातार बढ़ती मंहगाई के बीच विपक्षी दल ने केंद्र पर निशाना साध रहे हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम केजरीवाल ने अपने संबोधन बेरोजगारी और महंगाई पर बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनकर फैल गई है। सीएम ने बताया कि दिल्ली सरकार ने बेरोजगारी को दूर करने के कई कदम उठाए हैं। सरकार ने स्कूली छात्रों को रोजगार से जोड़कर शिक्षा को रोजगारपरक बनाने का कार्य किया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली के सीएम ने कहा कि नए स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक खोल उससे रोजगार मिला है। जॉब पोर्टल के जरिए 10 से 12 लाख बच्चों को नौकरी दी गई है।

बता दें कि वुमन एंड मेन इन दिल्ली-2023 के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली में पुरुषों में बेरोजगारी दर 5.1% और महिलाओं की बेरोजगारी की दर करीब 6 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय स्तर पर यह बेरोजगारी दर पुरुषों में 4.4% और महिलाओं में 3.3% प्रतिशत रही।
दिल्ली को लेकर रोजगार की स्थिति के विश्लेषण से यह भी खुलासा हुआ कि देश की राजधानी में करीब 33 प्रतिशत लोग सेल्फ इंप्लॉयड हैं। इनमें से 63 प्रतिशत लोग दैनिक भत्ते या वेतन वाले रोजगार करते हैं, वहीं करीब साढ़े 3 प्रतिशत लोग लेबर कैटिगरी के हैं। वहीं महिला वर्करों में केवल 17 प्रतिशत ही स्व-रोजगार करती हैं, जबकि 83 प्रतिशत महिलाएं नियमित वेतन/भत्ते मिलने वाली नौकरियां करती हैं।
वहीं इंडस्ट्री में रोजगार की बात करें तो करीब 60 प्रतिशत महिलाएं 'अदर सर्विसेज' की कैटिगरी के तहत काम करती हैं। करीब 15 प्रतिशत महिलाएं ट्रेड, होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में काम करती हैं और तकरीबन इतनी ही महिलाएं मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications