CM आतिशी ने मुकुंदपुर में वर्ल्ड क्लास स्कूल का किया उद्घाटन
New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आज मुख्यमंत्री ने मुकुंदपुर में सर्वोदय कन्या विद्यालय के नये भवन का किया उद्घाटन। इस नये 4 मंज़िला भवन में 36 कमरे व 4 Labs समेत तमाम विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं। इस नये भवन से आसपास के 1000 से ज़्यादा बच्चें सरकारी स्कूल का लाभ ले पाएंगे।
उद्घाटन के उपरांत आतिशी ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "मुकुंदपुर में आज हमने इस स्कूल की शानदार नई Building का उद्घाटन किया है। मैं पूरे दावे के साथ कह सकती हूं कि इतनी शानदार बिल्डिंग इस इलाक़े के प्राइवेट स्कूलों की भी नहीं होगीं।

प्राइवेट स्कूल से बेहतर सुविधा- आतिशी
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आज हम वह सुविधाएं दे रहे हैं, जो Private स्कूलों में भी नहीं हैं। मुकुंदपुर गांव के इस स्कूल में Geography Lab है। यह लैब मैंने प्राइवेट स्कूलों में भी नहीं देखी है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दस साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बदलकर रख दिया। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली शिक्षा क्रांति का आगाज़ हुआ और दिल्ली देश का इकलौता राज्य बना जहां शिक्षा पर बजट का 25% हिस्सा खर्च होता है।"
"दिल्ली में शिक्षा पर बजट का 25% हिस्सा खर्च होता है"
सीएम आतिशी ने दिल्ली सरकार के शिक्षा बजट का जिक्र करते हुए कहा कि "आम आदमी पार्टी की सरकार ने दस साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बदलकर रख दिया। अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली शिक्षा क्रांति का आगाज़ हुआ और दिल्ली देश का इकलौता राज्य बना जहां शिक्षा पर बजट का 25% हिस्सा खर्च होता है। उन्होंने कहा, पिछले दस साल में हमने सरकारी स्कूलों में 22,000 से ज़्यादा World Class कमरे बनाये। शिक्षकों को Harvard, Oxford University जैसे तमाम संस्थानों में ट्रेनिंग के लिए भेजा।"
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। इससे पहले दिल्ली का सियासी पारा चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी तरफ से वादों का पिटारा खोल दिया है।












Click it and Unblock the Notifications