जवानों के खून की दलाली वाले बयान पर अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी को लपेटा
दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जवानों के खून की दलाली वाले बयान की भर्त्सना की है। राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भारतीय सेना के मसले पर सबको एक साथ खड़े होने की जरूरत है।

अरविंद केजरीवाल ने की राहुल की आलोचना
अरविंद केजरीवाल ने राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'राहुल गांधी ने जो कुछ कहा है, मैं उसकी भर्त्सना करता हूं। उनको सेना के जवानों के लिए दलाली जैसे शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। इस समय एक होकर सेना के साथ खड़े होने की जरूरत है।'
'राहुल गांधी ने क्या कहा था?
भाजपा नेताओं की तरफ से सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर लगाए जा रहे पोस्टर्स का विरोध करते हुए राहुल गांधी ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर किसानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सेना के जवानों के खून की दलाली करने का आरोप लगाया।
पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए राहुल ने कहा था, 'जो हमारे जवान हैं, जम्मू कश्मीर में जिन्होंने अपना खून दिया है, जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया है, उनके खून के पीछे आप छुपे हुए हो। उनकी आप दलाली कर रहे हो। यह बिल्कुल गलत है।'
WATCH: You are doing 'Dalali' of their(Jawans) blood: Rahul Gandhi to PM Modi pic.twitter.com/9FyidaF6uj
— ANI (@ANI_news) October 6, 2016
भाजपा ने राहुल के बयान को शर्मनाक कहा
भाजपा ने राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक और हताशा से उपजी बयानबाजी कहा है। भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं। वो शहीदों का अपमान कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications