मेट्रो में जाने की जिद पर अड़ी नशे में धुत युवती को घर छोड़कर आए CISF के जवान

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो शराब के नशे में यात्रा करने वाले यात्रियों को लेकर कड़ा रुख अपना रही है। सोमवार को सीआईएसएफ ने शराब के नशे में धुत एक महिला को मेट्रो में चढ़ने से रोक दिया। हालांकि सीआईएसएफ ने महिला को अपने अधिकारिक वाहन से घर तक पहुंचा दिया। घटना समयपुर बदली मेट्रो स्टेशन की है। सीआईएसएफ के अधिकारी ने बताया कि एक 25 साल की युवती शराब के नशे में मेट्रो स्टेशन पहुंची। वह नशे में इस कदर धुत थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। नियमों के मुताबिक, सीआईएफ की महिला जवान ने मेट्रो की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए महिला को स्टेशन में दाखिल होने से रोक दिया।

अंदर जाने जिद करने लगी नशे में धुत महिला

अंदर जाने जिद करने लगी नशे में धुत महिला

सीआईएसएफ की महिला जवान ने जब युवती को अंदर जाने से रोक दिया तो वह जबरदस्ती अंदर जाने के लिए बहस करने करने लगी। इसके बाद वह यलो लाइन के समयपुर बदली मेट्रो स्टेशन पर बैठी रही जबतक कि आखिरी मेट्रो नहीं निकल गई। सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग 10.45 बजे, दक्षिण दिल्ली के एक निवासी महिला सुरक्षा को लेकर फिर से सीआईएसएफ से संपर्क किया। महिला पूरी तरह नशे की स्थिति में थी, अकेले यात्रा करने और ठीक से चलने में सक्षम नहीं थी। उसकी हालत देखकर, उसे प्रवेश से से रोक दिया गया क्योंकि मेट्रो में नशे में धुत यात्रियों की अनुमति नहीं है।

सीआईएसएफ ने युवती के पति से किया संपर्क

सीआईएसएफ ने युवती के पति से किया संपर्क

अधिकारी ने बताया कि, जब महिला को अंदर जाने से रोका तो वह सीआईएसएफ के ड्यूटी पर तैनात जवान से उलझ गई। इसके बाद उसने पुलिस को बुला लिया। जब मामला शांत नहीं हुआ तो हमने महसूस किया कि महिला का अकेले यात्रा करना सुरक्षित नहीं है। हमने महिला के पति से संपर्क किया। महिला के पति ने निवेदन किया कि उसे धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन तक छोड़ दे वहां से वह उसे ले लेगा। इसके बाद महिला के साथ एक महिला जवान और एक पुरुष जवान को अधिकारिक वहान से भेजा गया।

कैब बुक कर यात्रियों के घर पहुंचाती है सीआईएसएफ

कैब बुक कर यात्रियों के घर पहुंचाती है सीआईएसएफ

सीआईएसएफ ने कहा कि मेट्रो में शराब यात्रियों के उपद्रव और अन्य यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्हें प्रवेश करने से रोक दिया जाता है। सीआईएसएफ के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि, ऐसे अवसरों पर जब यात्री खड़े होने की हालत में नहीं होते हैं तो हम उनके लिए कैब बुक करते हैं। जिससे वह सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+