CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ 100 मीटर मार्च, सुप्रीम कोर्ट के पास वकीलों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Delhi CEC Gyanesh Kumar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वकीलों के एक समूह को शनिवार (10 अक्टूबर) को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुप्रीम कोर्ट के पास मार्च निकाल रहे वकीलों को करीब 100 मीटर आगे बढ़ने के बाद ही रोक दिया गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस और CRPF के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को बस में बैठा लिया।

प्रदर्शनकारियों को किस स्थान पर ले जाया जा रहा था, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। हिरासत में लिए गए वकीलों की संख्या और उनकी रिहाई को लेकर भी फिलहाल स्थिति साफ नहीं थी। आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में लिए जा चुके हैं।

cec-gyanesh-kumar-protest-lawyers-detained

सुप्रीम कोर्ट के पास क्यों रोका गया मार्च?

वकीलों का यह समूह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के SIR की प्रक्रिया के विरोध में मार्च निकाल रहा था। प्रदर्शनकारियों ने मार्च शुरू किया, लेकिन वे करीब 100 मीटर ही आगे बढ़ पाए। सुप्रीम कोर्ट के नजदीक सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुलिस और CRPF के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठा दिया। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई, जब दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

दिल्ली में क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की है और प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसी पृष्ठभूमि में सुप्रीम कोर्ट के पास वकीलों को रोके जाने और हिरासत में लिए जाने की घटना सामने आई।

क्या है वकीलों के प्रदर्शन की वजह?

प्रदर्शनकारियों का विरोध मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर है। विरोध से जुड़े समूह ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-6 में किए गए बदलावों पर भी सवाल उठाए हैं। फॉर्म-6 का इस्तेमाल पात्र नागरिकों द्वारा मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+