Delhi News: दवा लेकर घर लौट रहा था शख्स, तेज रफ्तार BMW ने मारी टक्कर, वीडियो आया सामने

Delhi Accident News: दिल्ली में रविवार को भयानक हादसा हुआ, जहां एक महिला ने शख्स को BMW से टक्कर मार दी। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 delhi

राजधानी दिल्ली में रविवार को तेज रफ्तार BMW कार ने दोपहिया वाहन चालक को टक्कर मार दी। जिसमें एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। (वीडियो-नीचे)

घटना पश्चिमी दिल्ली के मोती बाग मेट्रो स्टेशन के पास की है। किराने की दुकान चलाने वाले अजय गुप्ता अपने घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार आई। उसने पहले जनरेटर को टक्कर मारी और फिर वो गुप्ता के ऊपर चढ़ गई। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक कार एक महिला चला रही थी, जो अशोक विहार की निवासी है। वो हादसे के वक्त एक पार्टी से लौट रही थी। उनको सुबह 4.08 बजे पीसीआर कॉल मिली। मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची, तो उसे मोती नगर फ्लाईओवर की ओर जाने वाली सड़क पर दो वाहन क्षतिग्रस्त हालत में मिले। वहां पर कार ड्राइवर और घायल दोनों मौजूद नहीं थे।

बाद में पता चला कि महिला ने घायल गुप्ता को एबीजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर उसके परिजन पहुंचे और उन्हें ईएसआई अस्पताल शिफ्ट करवाया। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जांच में पता चला कि गुप्ता अस्पताल से दवाई लेकर घर जा रहे थे, जबकि महिला एक पार्टी से घर लौट रही थी। गुप्ता के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। फिलहाल कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बाद आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में उसको जमानत मिल गई। वहीं महिला ने पूछताछ में बताया कि वो कार से घर लौट रही थीं। तभी अचानक स्कूटी सामने आ गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ा। घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। ऐसे में तुरंत गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+