CBSE Exams: दिल्ली में 20 फरवरी तक रूट डायवर्जन, ट्रैफिक में छात्रों को ये चीज दिखाते ही मिलेगी Priority Lane
CBSE Board Exams 2026: दिल्ली में 17 फरवरी से CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू होने जा रही है। उसी दौरान राजधानी में 16 से 20 फरवरी तक 'AI इंपैक्ट समिट 2026' का आयोजन किया गया है। शिखर सम्मेलन के कारण भारत मंडपम और लुटियंस दिल्ली के आसपास यातायात बाधित रह सकता है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वे समय पर एग्जाम सेंटर पहुंच सकें।
यह विशेष ट्रैफिक एडवाजरी भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले पांच दिवसीय 'एआई इंपैक्ट समिट 2026' के मद्देनजर जारी हुआ है। शिखर सम्मेलन के कारण, भारत मंडपम और लुटियंस दिल्ली के कई हिस्सों सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात बाधित हो सकता है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

एडमिट कार्ड दिखाते ही बोर्ड एग्जाम स्टूडेंट को मिलेगी छूट
दिल्ली पुलिस ने एक अधिसूचना में बताया, "एआई इंपैक्ट समिट-2026 16-20 फरवरी, 2026 तक दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। सीबीएसई परीक्षाएं भी 17 फरवरी से शुरू होंगी। यातायात पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्था की है।" पुलिस ने आगे कहा, "दिल्ली पुलिस के सभी फील्ड स्टाफ को एडमिट कार्ड/डेट शीट लेकर परीक्षा देने वाले छात्रों की आवाजाही में सहायता और सुविधा प्रदान करने के लिए संवेदनशील बनाया गया है।"
दिल्ली के कौन से रूट पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन?
VVIP मार्गों और यातायात प्रतिबंध
पुलिस ने बताया कि VVIP आवाजाही के दौरान कुछ प्रमुख मार्ग प्रतिबंधित क्षेत्र रहेंगे। इनमें भगवान दास रोड और मथुरा रोड शामिल हैं।
मथुरा रोड (सुब्रमण्य भारती मार्ग से लोधी रोड फ्लाईओवर तक)
सुब्रमण्य भारती मार्ग, अकबर रोड, सरदार पटेल मार्ग, जनपथ
आउटर सर्कल (कनॉट प्लेस), अफ्रीका एवेन्यू, पंचशील रोड, रिंग रोड के कुछ हिस्से और उत्तरी एक्सेस रोड
दिल्ली पुलिस ने प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों को वास्तविक समय की स्थिति संभालने की जानकारी दी है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वैश्विक AI शिखर सम्मेलन के कारण कोई भी छात्र अपने बोर्ड परीक्षा 2026 केंद्रों पर समय पर पहुंचने में समस्या का सामना न करे।
17 फरवरी से शुरू हो रही हैं बोर्ड परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 17 फरवरी से बोर्ड परीक्षा 2026 आयोजित करेगा। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी।
कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं भी 17 फरवरी, 2026 से 11 मार्च, 2026 तक चलेंगी। ये परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक (कुछ विषयों के लिए 12:30 बजे तक) निर्धारित हैं। यह कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 का पहला चरण है; दूसरा चरण 15 मई से 1 जून, 2026 के बीच आयोजित होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications