Delhi Liquor Policy: कोर्ट ने CBI की चार्जशीट पर लिया संज्ञान, CM केजरीवाल, दुर्गेश पाठक को भेजा समन
Delhi Liquor Policy: दिल्ली की पुरानी शराब नीति से जुड़े मामले में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की मुश्किल बढ़ सकती है। राउज एवेन्यू कोर्ट में मामले की सुनवाई के अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान अदालत ने उनकी हिरासत अवधि एक बार फिर से बढ़ा दी। इसके अलावा कोर्ट ने अन्य आम आदमी पार्टी नेताओं को तलब किया है।
दिल्ली की पुरानी शराब नीति से जुड़े मामले में दाखिल चार्जशीट पर दिल्ली की कोर्ट ने संज्ञान लिया है। अदालत ने केस जुड़े आरोपों को लेकर सीएम केजरीवाल के अलावा अन्य आम आदमी पार्टी के नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आप के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर की रिहाई का आदेश जारी किया। बीते दिन ही कोर्ट ने नायर को जमानत दे दी थी।

वहीं अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर राउज ऐवन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने केजरीवाल के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। केजरीवाल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने इन आप नेताओं को भेजा समन
मामले में सुनवाई के दौरान मंगलवार को राउज ऐवन्यू कोर्ट ने आप नेता दुर्गेश पाठक, अमित अरोड़ा, आशीष माथुर, पी शरद रेड्डी, विनोद चौहान को भी आरोपी के रूप में समन जारी करने का आदेश दिया। अदालत मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर करेगी।












Click it and Unblock the Notifications