रिश्वत लेते हुए दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर गिरफ्तार
नयी दिल्ली। सीबीआई मे दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोषी पुलिस अधिकारी दक्षिणी दिल्ली के छावला पुलिस स्टेशन में कार्यरत था तथा एक मामले से एक व्यक्ति का नाम हटाने के लिए उसने तीन लाख रुपये की मांग की थी।

उस व्यक्ति ने हालांकि अधिकारी के खिलाफ एक मामला दर्ज करा दिया। सीबीआई के मुताबिक, जाल बिछाया गया और निरीक्षक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
बयान के मुताबिक, अदालत के समक्ष पेश करने के बाद निरीक्षक को आठ दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications