भारत की बुराई पर कैब ड्राइवर का गुस्सा, PAK शख्स को लगाई लताड! आधी रात गर्लफ्रेंड के साथ उतारा नीचे
भारत के अंदर भारत की बुराई पर एक भारतीय कैब ड्राइवर का गुस्सा उस वक्त देखने लायक था, जब पाकिस्तानी कपल को आधी रात वाहन से नीचे उतार दिया। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। जिसमें एक कैब ड्राइवर को पाकिस्तानी शख्स और उसकी गर्लफ्रेंड से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वो दिल्ली वालों के बारे में कुछ भी बुरा सुनना बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।
बात दिल्ली की सड़कों की है, जब आधीरात एक कैब ड्राइवर पाकिस्तानी कपल को उनके गंतव्य तक ले जा रहा था। वीडियो में कपल भारतीयों को मौकापरस्त कहते हुए सुना जा सकता है। हालांकि ड्राइवर कपल को दोबारा समझाने की कोशिश करता है, लेकिन बात बढ़ जाती है।

अंत में कैब ड्राइवर दोनों को अपनी कार से नीचे उतार देता है। हालांकि इस दौरान युवती गुस्से में चीखती है और पीएम मोदी का भी नाम लेती है। वो कहती है...रात के 12 बजकर 30 मिटन पर हमें सड़क पर उतार रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 1 मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तानी लड़का दिल्ली और भारत को लेकर भला-बुरा कहता है। लड़का पाकिस्तान की तारीफ कर रहा था और बता रहा था कि उसके देश की कितनी अच्छाइयां हैं, लेकिन इसके साथ ही वह भारत के लिए अपमानजनक बातें भी कर रहा था। लड़की भी इसका विरोध नहीं करती है और उसके हां में हां मिलाती है। इस पर कैब ड्राइवर ने जब विरोध किया तो पाकिस्तानी लड़का बहस करने लगा और उसके साथ बैठी भारतीय लड़की भी उसका साथ देने लगी। इस पर कैब ड्राइवर ने दोनों को नीचे उतार दिया।
A Pakistani guy disrespected people of Delhi, the Indian girl with no self respect defended this Pakistani.The Cab Driver kicked both of them out of his cab and told them they are "Halala ki Aulaad" 😂😂Salute to the Cab Driver 🫡.Difference between ground level citizens and pic.twitter.com/9vW8xeVsvh
— SSAK67(Proud to be Hindu) (@ssak67) August 12, 2024












Click it and Unblock the Notifications