CAA: संगीत सोम का ओवैसी पर पलटवार, कहा- जूते खाकर भी कागज दिखाने पड़ेंगे
नई दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के 'कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की मार गोली' वाले बयान पर भाजपा विधायक संगीत सोम ने पटलवार किया है। संगीत सोम ने कहा, 'मैं ओवैसी को यही कहना चाहता हूं, जूते खाकर भी कागज दिखाने पड़ेंगे। देश में रहना है तो देश के संविधान के हिसाब से रहना पड़ेगा। जो कागज सरकार मांगेगी, प्रशासन मांगेगा वो देना ही पड़ेगा। चाहे ये जो भी कह लें।'

ओवैसी ने दिया था ये बयान
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार विरोध कर रहे एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहीद कहलाएगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे की मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।'
नकवी ने ओवैसी को घेरा
ओवैसी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'कुछ लोगों की दिक्कत ये है कि जब तक सुबह से लेकर शाम तक मोदी जी को एक-दो अपशब्द ना कह लें उनका हाजमा ठीक नहीं होता। उनको लगता है कि ये उनके लिए एक हाजमे की दवा है।'












Click it and Unblock the Notifications