दिल्ली: निजामुद्दीन में चला बुलडोजर, मजार के साथ कई अवैध निर्माण ढहाए गए, भारी पुलिस बल तैनात
Bulldozer Action In Nizamuddin: दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में शनिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान बुलडोजर चलने के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

Bulldozer Action in Delhi: दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन ( Hazrat Nizamuddin) बस्ती में सैयद अब्दुल्लाह भूरे शाह की दरगाह शरीफ के पास अवैध अतिक्रमण पर आज पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर चला। यहां पटरी पर बनी मजार समेत कई अवैध निर्माण को बुलडोजर (Bulldozer) से ढहा दिया गया। सुरक्षा के लिए इलाके में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया था।
पीडब्ल्यूडी की टीम ने इलाके में मथुरा रोड के सामने चक्करवाली मस्जिद के पास अभियान चलाया। कर्मचारियों ने मौके से मलबा को हटा दिया है।
दरगाह के 500 साल पुराना होने का दावा
सैयद अब्दुल्ला उर्फ भूरे शाह की दरगाह के केयरटेकर यूसुफ बेग ने कहा यह दरगाह 500 साल पहले बनाई गई थी। दरगाह उस समय से है जब न तो सड़क थी और न ही कोई रास्ता था। हमने पहले एसडीएम से बात की थी। उन्होंने कहा कि कुछ हिस्सों को गिराना था, इसलिए हमने 13 मीटर का निर्माण हटा दिया और फिर भी कार्रवाई की गई। पीडब्ल्यूडी की टीम ने टीन शेड हटाकर दो कमरों व दीवारों को तोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications