Delhi: साउथ दिल्ली के अमृता स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, भेजा गया E-mail, मौके पर बम निरोधक दस्ता

Pushp Vihar Amrita School: साउथ दिल्ली के अमृता स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद वहां दहशत का माहौल है।

Amrita School Bomb Threat

Amrita School Bomb Threat: साउथ दिल्ली के अमृता स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। संदिग्ध ने E-mail भेजकर यह धमकी दी है। मौके पर बम निरोधक दस्ता मौजूद है।

पुष्प विहार इलाके में स्थित है अमृता स्कूल
अमृता स्कूल साउथ दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में स्थित है। आज सुबह के वक्त ईमेल के जरिए स्कूल को यह धमकी दी गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता जांच में जुट गई।

जांच में कुछ नहीं मिला
दक्षिणी दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर चंदन चौधरी ने बताया कि बम डिस्पोजल टीम ने स्कूल के कोने-कोने में जांच की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। हालांकि, अब भी लोगों और छात्रों में डर का माहौल बना हुआ है।

एक महीने में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
बता दें कि बीते एक महीने में लगातार तीन स्कूलों को इस तरह की धमकी मिल चुकी है। बीते 26 अप्रैल को दिल्ली के मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया था। यहां तक कि पुलिस महकमे में भी सनसनी फैल गई थी। सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने डीपीएस पहुंचकर यहां पर जांच शुरू की साथ ही बम स्क्वॉयड टीम को भी बुलाया गया। लेकिन जांच में कुछ नहीं पाया गया।

इससे पहले 12 अप्रैल को इंडियन स्कूल को मिली थी धमकी
इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित इंडियन स्कूल को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। जिसमें कहा गया था कि स्कूल में बम रखा हुआ है। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने आनन-फानन में स्कूल खाली करवा और बच्चों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+