नई आबकारी नीति पर भाजपा का तंज, कहा-'आप सरकार का पर्दाफाश हो गया '

नई दिल्ली, 02 अगस्त। आम आदमी पार्टी की सरकार ने जिस तरह से दिल्ली में नई आबकारी नीति को फिलहाल के लिए टाल दिया और शराब की दुकानों के लाइसेंस को दो महीने के लिए बढ़ा दिया है उसपर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी का पर्दाफाश हो गया है। आदेश गुप्ता ने कैबिनेट नोट को दिखाते हुए कहा कि आप की नई आबकारी नीति फेल हो गई है, जिसकी वजह से केजरीवाल सरकार को इसे वापस लेना पड़ा है। आदेश गुप्ता ने कहा कि एग्साइज राजस्व में 3000 करोड़ रुपए की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है।

adesh gpta

आदेश गुप्ता ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी को दो महीने आगे बढ़ाने से शराब माफियाओं को फायदो होगा। वहीं उपमुख्मयंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि शराब माफियाओं को रोकने के लिए लाइसेंस को दो महीने के लिए आगे बढ़ाया गया है। लेकिन इस पूरे मामले में आदेश गुप्ता ने सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच से इस पूरे मामले का सच सामने आ सकता है। 31 जुलाई के कैबिनेट नोट से साफ है कि सरकार के आबकारी राजस्व में गिरावट आई है।

Recommended Video

    Gujarat Poisonous Liquor Case: AAP नेता Sanjay Singh BJP पर देखें कैसे बरसे |वनइंडिया हिंदी*Politics

    दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधुड़ी ने कहा कि 2019-20 में एक्साइज रेवेन्यू 8911 करोड़ था, लेकिन अब इसमे गिरावट देखने को मिली है, यह कम होकर 7039 पर पहुंच गया है। यही नहीं 2021-22 में यह घटकर 6720 रुपए पहुंच गया, जोकि 37 फीसदी की गिरावट है। बता दें कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति राजस्व को बढ़ाने में विफल रही है, जिसके चलते सरकार पर विपक्ष हमलावर है। यहां तक कि कई दुकानदारों और थोक विक्रेताओं ने लाइसेंस वापस कर दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+