यूनिफॉर्म सिविल कोड मसले पर BJP को मिला AAP का समर्थन, कहा- भारत का संविधान भी इसके पक्ष में
Uniform Civil Code: आम आदमी पार्टी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड मसले पर केंद्र की बीजेपी सरकार का समर्थन किया है। कहा है कि सभी धर्म-संप्रदायों से चर्चा कर आम सहमति बनानी चाहिए।
Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। पीएम मोदी के मुद्दा पर वकालत से सियासी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) का बड़ा बयान सामने आया है। बुधवार को आप पार्टी ने इस मसले पर केंद्र की बीजेपी सरकार को अपना समर्थन दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से आप पार्टी यूसीसी का समर्थन करती है। लेकिन, इस मसले पर सभी धर्म-संप्रदायों से चर्चा कर आम सहमति बनानी चाहिए। संविधान का आर्टिकल 44 भी इसका समर्थन करता है।

पीएम मोदी ने यूसीसी की वकालत की
आपको बता दें कि बीते दिन मध्य प्रदेश के भोपाल में बीजेपी की ओर से आयोजित 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत की। साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने यह सवाल उठाया कि दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा? साथ ही पीएम ने मुसलमानों को इस मसले पर भड़काने का भी आरोप लगाया था।
क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड?
यूनिफॉर्म सिविल कोड में सभी धर्मों के लिए एक कानून की व्यवस्था होगी। दरअसल, अभी सभी धर्म का अपना पर्सनल लॉ है। जिसमें शादी, तलाक और संपत्तियों के लिए अपने-अपने कानून हैं। लेकिन, यूसीसी के लागू होने के बाद सभी धर्मों में मामलों को सिविल नियमों से ही निपटाया जाएगा। यह कानूनों को सुव्यवस्थित करने के लक्ष्य से लाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications