Bharat Jodo Yatra:महात्मा गांधी, दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव, अटल बिहारी को राहुल ने दी श्रद्धांजलि

Rahul gandhi

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली में है। राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा अब उत्तर भारत पहुंच चुकी है। आज की भारत यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने वीर भूमि, शक्ति स्थल,शांति वन, राजघाट, विजय घाट, सदैव अटल में श्रद्धांजलि के साथ शुरुआत की है। राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, इसके बाद वह अपने पिता राजीव गांधी को वीर भूमि पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। अपनी दादी इंदिरा गांधी को राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी राहुल गांधी के साथ इन समाधि स्थल पर पहुंचे थे। राहुल गांधी के लिए यह दिन काफी खास है क्योंकि आज भारत जोड़ो यात्रा के 108 दिन पूरे हो गए हैं, वह तकरीबन 2800 किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर 25 दिसंबर को श्रद्धांजलि देने के लिए जाने वाले थे, लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया और आज वह अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि राहुल गांधी 25 दिसंबर को क्यों अटल जी की समाधि स्थल पर नहीं जा सके।

वीरभूमि जोकि राजीव गांधी की समाधि स्थल है, वहां पहुंचकर राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। आज राहुल गांधी ने कुल 6 समाधि स्थल पर पहुंचकर महानुभावों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आखिर में राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल सदैव अटल पहुंचे और अटल बिहारी वाजपेयी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी, ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, अटल बिहारी वाजपेयी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माना जा रहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करके राहुल गांधी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह पारंपरिक राजनीति में भरोसा नहीं करते, वह हर उस व्यक्ति को सम्मान देते हैं जिसने देश के लिए अपना योगदान दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+