Bharat Jodo Yatra: 24 तारीख को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली पहुंचेगी राहुल गांधी की यात्रा

Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra in Delhi: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार की सुबह दिल्ली के बदरपुर सीमा पर पहुंचेगी। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा जाकि हुसैन मार्ग, इंडिया गेड, तिलक मार्ग, आईटीओ और लाल किले पर पहुंचेगी। लाल किले पर भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण खत्म होगा। इसके बाद राहुल गांधी नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए राजघाट पहुंचेंगे। दिल्ली कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल होंगे।

वहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं से अपील की है कि वह इसके लिए रिंग रोड का इस्तेमाल करें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ब ताया कि एक बार जब यात्रा का रूट फाइनल हो जाएगा तो हम ट्रैफिक एडवायजरी जारी करेंगे। इस मामले में मीटिंग की गई हैं। दिल्ली कांग्रेस के कम्युनिकेशन के विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए 40 हजार लोगों ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से फॉर्म भरा है। बदरपुर बॉर्डर पर राहुल गांधी का कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता स्वागत करेंगे। यह मार्च बदरपुर बॉर्डर शनिवार सुबह 6 बजे पहुंचेंगे, इसके बाद 10 बजे आश्रम पहुंचेगा। ब्रेक के बाद मार्च फिर से दोपहर 1 से 1.30 बजे शुरू होगा और शाम 4.30 बजे राजघाट पहुंचेगा।

गौर करने वाली बात है कि जिस तरह से दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक लग सकता है। रिपोर्ट की मानें तो क्रिसमस और नए साल को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए दिशानिर्देश जारी हो सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर इस तरह की पाबंदी लगती है तो इसका असर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी हो सकता है। केंद्र सरकार पिछले दो दिनों से लगातार बैठकें कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+