'जेल के लिए तैयार रहें', राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद AAP नेताओं से बोले अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इतने कम समय में आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Speech Today: एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहां आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर खुशी जताई थी वहीं आज उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि आप सभी जेल जाने के लिए तैयार रहें क्योंकि पार्टी राष्ट्रीय विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। इसलिए आशंका है कि हमलोगों को भी जेल में बंद कर दिया जाए।

जेल में बंद आप नेताओं सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को याद करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सभी देश विरोधी ताकतें जो देश की प्रगति को रोकना चाहती हैं, वे आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ हैं।

जिसे जेल जाने का डर है वह पार्टी छोड़ दें
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि अगर किसी को जेल जाने का डर है तो वह पार्टी छोड़ दें। उन्होंने भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए लोगों से आप में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमसब मिलकर राष्ट्र विरोधी ताकतों से लड़ेंगे।

मनीष जी और जैन साहब की याद आ रही:अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आज इस खुशी के मौके पर मनीष जी और जैन साहब की याद आ रही है। अगर वह होते तो हमारी खुशी में चार चांद लग जाते। वह देश विरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। इस समय देश की सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें मिलकर आम आदमी पार्टी का विरोध कर रही हैं।

केजरीवाल ने आप में शामिल होने के लिए अपील की
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आप में शामिल होने के लिए 9871010101 पर मिस्ड कॉल दें। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी देश विरोधी ताकतें जो देश की प्रगति को रोकना चाहती हैं, वे आप के खिलाफ हैं, लेकिन सर्वशक्तिमान हमारे साथ है और हम आगे बढ़ते रहेंगे।

आप की तीन विचारधारा को हमेशा याद रखना: केजरीवाल
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आप समर्थकों को आप की विचारधारा की भी याद दिलाई। केजरीवाल ने कहा कि भूलना मत, बेहद ईमानदारी, देशभक्ति और मानवता आप की विचारधारा के तीन स्तंभ हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह आप की विचारधारा को याद करने का समय है। आप की विचारधारा के तीन स्तंभ हैं-कटार इमंदारी, कट्टर देशभक्ति और मानवता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+