Bawana Fire: सतपुड़ा के बाद दिल्ली के इंडस्ट्रियल इलाके में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों की कड़ी परीक्षा, VIDEO
Bawana Fire: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग बुझी भी नहीं कि राष्ट्रीय राजधानी के बवाना में लगी आग के कारण हड़कंप मच गया। बवाना में सोमवार देर रात एक कारखाने में भीषण आग लग गई।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात भीषण आग लगी। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सोमवार देर शाम आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी सर्वजीत ने एएनआई को बताया, "मौके पर कुल 15 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।"
15 fire engines are present at the spot. No injuries have been reported. Efforts are underway to douse the fire: Sarvajeet, Delhi Fire Service pic.twitter.com/GYeXb81T6q
— ANI (@ANI) June 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications