दिल्ली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मिली आतिशी मार्लेना, बताया क्यों हैं ये खास
दिल्ली में आंगनवाड़ियो को विश्वस्तरीय बनाने के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में प्रदेश सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तस्वीर को आतिशी मार्लेना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीरो को शेयर करते हुए आतिशी मार्लेना ने कहा, केजरीवाल सरकार आंगनवाड़ियों को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इस संकल्प को पूरा करने में सबसे अहम भूमिका हमारी आंगनवाड़ी वर्कर्स का है। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज प्रोजेक्ट के आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स से चर्चा की, कि कैसे हम आंगनवाड़ियों को और बेहतर बनाए।
आतिशी ने कहा कि खुशी है कि बेहतर पोषण, खेल पिटारा किट जैसी शानदार सुविधाओ के कारण अब पेरेंट्स बच्चों को प्राइवेट प्ले स्कूल से निकालकर हमारी आंगनवाड़ियों में भेज रहे है। वर्कर्स और हेल्पर्स के सुझाव अमल में लाकर हम इन्हें और बेहतर बनायेंगे- ताकि हर जरूरतमन्द माताओं-बच्चों को अच्छी देखभाल मिल सके।
पटपड़गंज प्रोजेक्ट की आंगनवाड़ियों की कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के दौरान आतिशी ने उनसे सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने की बात हो या फिर बच्चो को बेहतर पोषण देने की शिक्षा की बात हो आंनवाड़ी कार्यकर्ताएं बेहतरीन काम कर रही हैं। अब हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हेल्पर अभिभावकों को पैरेंटिंग के गुर भी सिखा रही हैं।
किस तरह से बच्चों को मोबाइल की लत से दूर रखना है, एकाग्रता को बढ़ाना है इन तमाम चीजों को लेकर आंगनवाड़ी की महिलाएँ अभिभावको को सुझाव दे रही हैं। प्रदेश के लोग अरविंद केजरीवाल की आंगनवाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं।
आतिशी ने कहा कि हम आंगनवाड़ियों के जितने भी स्कूल हैं उनमे सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने देंगे। हमने महिला मंडल की शुरुआत की है जोकि गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को दूर करती है, उन्हें जागरूक करती है। इस दौरान एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिला ने कहा कि सरकार हमे अच्छी सुविधाएं दे ररही है जिसकी वजह से हम बच्चों को पढ़़ा पा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications