आतिशी मार्लेना ने किया किया ग्राउंड वॉटर लेवल प्रोजैक्ट का दौरा
दिल्ली में लोगों के घर तक साफ पीने का पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। जल मंत्री आतिशी मार्लेना ने लगातार इस दिशा में काम कर रही हैं। उन्होंने तीसरे हफ्ते भी पल्ला स्थित मास्टर बैलेंसिंग रिजर्वायर व फ्लड प्लान प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया।
जल मंत्री आतिशी ने पल्ला स्थित मास्टर बैलेंसिंग रिज़र्वायर व फ्लड प्लान प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। बता दें कि पल्ला में 8 एमजीडी का एमबीआर अरविंद केजरीवाल सरकार तैयार करवा रही है। जब यह अपनी पूरी क्षमता सेकाम करेगा तो हर रोज 40 एमजीडी पानी सप्लाई कर सकेगा ये यूजीआर।

लगातार चौथे साल भी सफल रहा केजरीवाल सरकार का पल्ला फ्लड प्लेन प्रोजेक्ट, भूजल स्तर में 1.2 मीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पल्ला फ्लड प्लेन प्रोजेक्ट के तहत 26 एकड़ में फैले तालाब के साल 2022-23 में 740 मिलियन गैलन ग्राउंड वाटर रिचार्ज हुआ है। पल्ला फ्लड प्लेन परियोजना के चलते भूजल स्तर में लगातार सुधार हो रहा है, अब बाढ़ के पानी का सदुपयोग भी बेहतर तरीकेसे केजरीवाल सरकार कर रही है।
अरविंद केजरीवाल सरकार की पल्ला बाढ़ क्षेत्र में 200 ट्यूबवेल्स स्थापित करने की योजना है। अबतक 60 ट्यूबवेल स्थापित किए जा चुके हैं, इससे शहर के कई हिस्से में पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।
आतिशी मार्लेना ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में 60 नए ट्यूबवेल पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। साइट का निरीक्षण किया और दिल्ली के पानी की कमी वाले इलाकों में आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीजेबी को 140 और ट्यूबवेलों की स्थापना में तेजी लाने का निर्देश दिया।












Click it and Unblock the Notifications