दिल्ली में निर्माणाधीन सड़क प्रोजेक्ट का आतिशी मार्लेना ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
दिल्लीवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश की अऱविंद केजरीवाल सरकार अहम कदम उठा रही है। प्रदेश में सड़कों को बेहतर करने के लिए लगातार काम हो रहा है। बवाना-नरेला रोड और बख्तावरपुर-पल्ला रोड़ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी मार्लेना ने इन निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया।
आतिशी मार्लेना ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने के बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर हिस्से में सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में, बवाना-नरेला रोड और बख्तावरपुर-पल्ला रोड का निरीक्षण किया अधिकारियों की अनदेखी के कारण ग्रामीण क्षेत्र की इन मुख्य सड़कों पर कई समस्याएं आई है। PWD को आदेश: युद्धस्तर पर सड़क, ड्रेनेज और फुटपाथ की हर समस्या दूर करे।

आतिशी मार्लेना ने कहा कि सड़क के दोनों तरफ ड्रेन को तैयार करने की संभवानाओं को तलाशा जाएए। उन्होंने इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिया। दरअसल बख्तावरपुर में सड़क के आगे के हिस्से में मौजूदा ड्रेन अक्सर ओवरफ्लो होता है।
जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत होती है। इसी को देखते हुए आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह ड्रेन के वैकिल्पिक साधनों पर काम करें और इसके लिए प्लान तैयार करें। साथ ही आतिशी ने सड़क के किनारे ड्रेन कवर करके उसके ऊपर ग्रीन बेल्ट को स्थापित करने का भी निर्देश दिया है।
आतिशी मार्लेना ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सड़क के किनारे सुंदरता का भी खयाल रखा जाए और इसके लिए हॉर्टिकल्चर पर भी ध्यान दिया जाए। दिल्ली के पॉश इलाके हो या ग्रामीण इलाके हर जगह सुंदरता का विशेष खयाल रखा जाए। हम दिल्ली को वर्ल्ड क्लास शहर बनाना चाहते हैं ताकि दिल्ली के लोगों के लिए सड़क पर चलने का अनुभव शानदार हो सके।












Click it and Unblock the Notifications