हरकत में आई दिल्ली सरकार, CM आतिशी ने 'दिवाली' से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लिया प्रण

New Delhi: मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने सोमवार को ओखला औद्योगिक इलाके में PWD की सड़कों का निरीक्षण किया। आतिशी ने निरीक्षण के दौरान खराब सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत का आदेश दिया। आतिशी ने कहा कि जायजा लेते समय पाया कि सड़कों की हालत बहुत खराब है।

सीएम ने कहा कि दो दिनों तक अरविंद केजरीवाल जी और मैंने दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण किया और पाया कि सड़कों की हालत बहुत खराब है। अरविंद केजरीवाल जी ने पार्टी के सभी विधायकों और मंत्रियों से आह्वान किया है कि वे जल्द से जल्द दिल्ली की सड़कों को ठीक कराने का काम करें। मैंने दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की सड़कों के निरीक्षण और ठीक कराने की जिम्मेदारी ली है। पूर्वी दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण सौरभ भारद्वाज जी, उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण गोपाल राय जी, मध्य और नई दिल्ली जिलों की सड़कों का निरीक्षण इमरान हुसैन जी, दक्षिण-पश्चिम और बाहरी दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण कैलाश गहलोत जी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली की सड़कों का निरीक्षण मुकेश अहलावत जी करेंगे। अगले 3-4 महीनों में सभी सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी। हम दिवाली तक दिल्ली के लोगों को गड्ढा मुक्त सड़कें देने की कोशिश करेंगे।

Atishi Marlena

बता दें कि, पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों सड़कों का निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर खराब सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने का आदेश दिया था। केजरीवाल के साथ निरीक्षण के दौरान सीएम आतिशी, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित तमाम वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+