ऑनलाइन गेमिंग एजेंसी को टैक्‍स चोरी के नोटिस पर आतिशी बोलीं- ये तो इस इंडस्‍ट्री को खत्‍म करने का तरीका है

ऑनलाइन गेमिंग एजेंसियों पर 28 फीसदी जीएसटी और जीएसटी परिषद द्वारा 1.5 लाख करोड़ रुपये के कर चोरी का नोटिस भेजे जाने पर दिल्‍ली वित्‍त मंत्री भड़क उठी हैं। उन्‍होंने जीएसटी परिषद द्वारा गेमिंग एजेंसियों को डेढ़ लाख करोड़ का रुपये का टैक्‍स चोरी करने का आरोप लगाने पर जमकर गुस्‍सा जताया है।

Atishi Marlena

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा ये ऑनलाइन गेमिंग एजेंसी पर इतना भारी जीएसटी लगाना और उस पर टैक्‍स चोरी का आरोप लगाना उस उद्योग को खत्म करने का एक तरीका है। उन्‍होंने कहा मैंने जीएसटी परिषद की बैठक में इस नोटिस को वापस लेने की मांग की है।

53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में शनिवार को शिरकत करने के बाद वित्‍त मंत्री आतिशी ने ऑनलाइन गेमिंग इंडस्‍ट्री जिसका राजस्‍व 23 हजार करोड़ रुपये हैं, यदि उस यदि आप उन्हें 1.5 लाख करोड़ रुपये के कर चोरी के नोटिस भेजते हैं तो यह उस ऑनलाइन गेमिंग एजेंसी को खत्म करने का एक तरीका है।

दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा ये विदेशी निवेशकों को दिखाता है कि हमारे भारत देश में असुरक्षित अनियमित निवेश का माहौल है। आतिशी ने कहा ऐसे में कोई विदेशी निवेशक भारत के किसी स्‍टार्टअप में क्‍यों निवेश करेगा?

आतिशी ने कहा आज हुई जीएसटी परिषद की बैठक में दिल्ली सरकार ने इस मुद्दे को जीएसटी परिषद में रखा और इस नोटिस को वापस लेने के लिए कहा। इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग इंडस्‍ट्री पर इतना अधिक जीएसटी लगाने के फैसले को वापस लेने के लिए कहा है। उन्‍होंने कहा शुरूआत से ही ऑनलाइन गेमिंग एजेंसी पर इतना अधिक जीएसटी लगाने का केजरीवाल सरकार विरोध कर रही है।

आतिशी ने कहा पैकेज्ड बाजरा पर पहले प्रस्ताव था कि इस पर 12% टैक्स लगाया जाएगा, लेकिन अब उन्होंने इसे 5% रखा है। दिल्ली सरकार ने इसका प्रस्ताव रखा था जिस पर जीएसटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से फैसला लिया और बाजरे के फूलों पर जीएसटी 5% कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+