'हमें केजरीवाल को फिर CM बनाना है', नई मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद पहली बार बोलीं आतिशी

Atishi on Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। मंगलवार को बैठक में आतिशी को आप विधायक दल की नेता चुना गया। नई CM चुने जाने के बाद आतिशी पहली बार मीडिया से मुखातिब हुईं। जहां उन्होंने अपने पहले बयान में कहा कि उनका लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर दिल्ली का CM बनाना है।

मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा, "दिल्ली की जनता, AAP विधायक और मैं - चुनाव तक कुछ महीनों के लिए CM के तौर पर, सिर्फ़ एक लक्ष्य लेकर काम करेंगे। हमें अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर दिल्ली का CM बनाना है। जब तक मैं इस बड़ी जिम्मेदारी को संभाल रही हूं, मेरा सिर्फ एक लक्ष्य रहेगा, मैं दिल्ली के लोगों की सुरक्षा करने की कोशिश करूंगी और अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में सरकार चलाऊंगी।"

Atishi News

ये सिर्फ AAP में हो सकता है-आतिशी

Recommended Video

    'हमें केजरीवाल को फिर CM बनाना है', नई मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद पहली बार बोलीं आतिशी

    अपने बयान में आतिशी ने कहा, "सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है, जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी।"

    'एक ही मुख्यमंत्री है अरविंद केजरीवाल'

    उन्होंने आगे कहा कि, "मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।"

    कैलाश गहलोत का बयान

    वहीं आतिशी को सीएम के तौर पर चुने जाने के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री और सीएम रेस में चल रहे कैलाश गहलोत ने कहा, "सभी ने सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर सहमति जताई है। साथ ही भाजपा के आरोप 'आतिशी डमी सीएम साबित होंगी' पर उन्होंने कहा कि भाजपा का काम आरोप लगाना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+