Ashram Flyover Closed: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर रेंगते दिखे वाहन, DND और एमसी रोड पर जाम
ashram flyover closed: दक्षिण दिल्ली को नोएडा और गाजियाबाद से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर 45 दिनों तक बंद है। जिसके चलते दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर यातायात की स्थिति बेहद खराब हो गई है और वाहन रेंगते हुए दिखे रहे है।

ashram flyover closure today: अगर आप दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से गुजर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि, आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ा जा रहा है। इसलिए आश्रम फ्लाईओवर करीब 45 दिनों के लिए बंद है, जिसकी वजह से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर यातायात की स्थिति बेहद खराब हो गई है और वाहन रेंगते हुए दिखे रहे है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना दक्षिण दिल्ली से गुजरने वाले लोगों को करना पड़ा रहा है। क्योंकि, यह फ्लाईओवर नोएडा-गाजियाबाद को दक्षिण दिल्ली से जोड़ता है। इसके बंद होने से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और कई जगहों पर जाम की स्थिति बन रही है। एम्स और मूलचंद में सड़कों पर जाम लगता रहता है। ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यातायात की स्थिति और खराब होने की संभावना है।
रोज लग रहा जाम
रोज सुबह साढ़े सात बजे के आसपास दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे (डीएनडी), जसोला पुलिया और महात्मा गांधी रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर जाने वाली सड़कों पर सुबह 7.40 बजे हल्का ट्रैफिक जाम देखा गया। लोगों का कहना है कि मिनटों वाले रास्ते में घंटाभर लग जा रहा है।
रिंग रोड, सराय काले खा से लेकर मूलचंद तक जाम ही जाम
आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से हालत यह है कि जो रास्ता कुछ मिनटों में पार हो जाता था, अब घंटों लग रहे हैं। दिन में भी वाहन रेंगते दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से फ्लाईओवर पर आवाजाही बंद होने की वजह से रिंग रोड पर सराय काले खा से लेकर मूलचंद तक जाम लग जाता है। इस जाम से बचने के लिए लोग बारापूला रोड, मथुरा और सीवी रमन मार्ग से लेकर आउटर रिंग रोड के रास्ते से गुजर रहे हैं।
बता दें, 1.5 किलोमीटर लंबा आश्रम फ्लाईओवर दक्षिण दिल्ली को उत्तर प्रदेश में नोएडा से जोड़ता है। आश्रम चौक दक्षिण और मध्य दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद से लिंक है। जंक्शन मथुरा रोड और रिंग रोड (लाजपत नगर-सराय काले खां के साथ-साथ डीएनडी फ्लाईओवर को जोड़ता है) को जोड़ता है। फ्लाईओवर के बंद होने से एम्स और मूलचंद की ओर जाने वाली विभिन्न सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है।
Recommended Video
इन रास्तों पर हो रहा निर्माण कार्य
तो वहीं, अब पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में छह लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। साथ ही चिराग दिल्ली फ्लाईओवर और द्वारका अंडरपास पर भी रिपेयर होना है। हाल में गाड़ीवालों को आनंद विहार आईएसबीटी से पूर्वी दिल्ली को जोड़ने वाले रेलवे ओवरब्रिज पर यातायात बंद कर दिया गया है। अप्सरा बॉर्डर से ISBT आनंद विहार के क्षेत्र में ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। ये प्रोजेक्ट ऐसे समय में शुरू हुए हैं या हो रहे हैं जब दक्षिण दिल्ली में आश्रम, दक्षिण पश्चिम दिल्ली में द्वारका और पश्चिम दिल्ली में पंजाबी बाग में पहले से जाम लग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications