टीम इंडिया की जीत पर अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई

विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। बता दें कि टीम इंडिया चौथी बार विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। ऐसे में 19 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में हर किसी को उम्मीद है कि टीम इंडिया विश्वकप उठाएगी।

टीम इंडिया की जीत पर बधाई देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 70 रन की शानदार जीत के साथ विश्व कप के फ़ाइनल में पहुँचने पर टीम इंडिया, क्रिकेट प्रेमियों और सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। विश्व कप की ट्रॉफ़ी अब बस एक जीत दूर है। रविवार को वो ट्रॉफ़ी हमारी होगी।

team india

विराट कोहली को वनडे में 50वें शतक की बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 50वें वनडे शतक के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर विराट कोहली को बधाई। रिकॉर्ड्स को फिर से लिखने वाली एक सच्ची किंवदंती। आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहें

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 397 रन का स्कोर खड़ा किया। लेकिन इस स्कोर का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 327 रन पर ही सिमट गई और मैच में भारत को 70 रने से जीत मिली।

टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेली। वनडे में विराट कोहली ने 50वां शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वनडे में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के रिकॉर्ड को विराट ने तोड़ दिया। टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत दी। रोहित ने 29 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 80 रनों की नाबाद पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजों की बात करें मोहम्मद शामी ने एक बार फिर से कहर बरपाती गेंदबाजी की और 7 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद शामी ने डेवॉन कान्वे, रचिन रविंद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, टिम साउदी, लौकी फॉर्ग्यूसन का विकेट अपने नाम किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। शामी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+